Thursday, October 17, 2024
HomeHealth & Fitnessस्वस्थ दिल से लेकर वजन कंट्रोल करने के लिए अंडा सबसे फायदेमंद,...

स्वस्थ दिल से लेकर वजन कंट्रोल करने के लिए अंडा सबसे फायदेमंद, किस तरह से करें सेवन – Viral News

अक्सर आपने सुना होगा संडे हो या मंडे रोज खाओं अंडे। क्योंकि अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैसे अंडे में सबसे ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। रोजाना दो अंडे खाने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। अंडा खाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आंखों और दिल के लिए भी अच्छा माना जाता है। अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हार्ट को बेहतर बनाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं, जो मोतियाबंद के खतरे को कम करता है।
अंडे में होता है भरपूर प्रोटीन
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की जरुरत काफी होती है। वयस्कों को अपने वजन के हर किलोग्राम के लिए रोजाना आपको 0.8 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है। अंडे में पर्याप्त प्रोटीन होता है। फलियों और मीट को भी आप अपने डाइट में शमिल कर सकते हैं।
विटामिन ए से भूरपूर अंडा
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन ए काफी जरुरी है। यह हमारे आई हेल्थ, मेटाबॉलिज्म और सेल्स डेवलपमेंट के लिए जरुरी है। इसके अलावा यह हमारे इम्यून फंक्शन और स्किन के लिए भी आवश्यक होता है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना लगभग 3000 IU विटामिन ए की जरुरत होती है। यदि आप रोजाना दो उबले अंडे का सेवन करते हैं तो आपको विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
विटामिन डी मिलता है 
रोजाना आप 2 उबले अंडा खाते हैं तो आपको 82 IU विटामिन डी प्राप्त होगा। हड्डियों के लिए विटामिन डी सबसे जरुरी माना जाता है। इसके साथ ही यह इम्यून सिस्टम के लिए सबसे बेहतरीन होता है। अगर आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिले तो हड्डियों से जुड़े रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
विटामिन बी2 और विटामिन बी12 मिलता
आंखों और स्किन के लिए विटामिन बी2 की जरुरी माना जाता है। प्रतिदिन अंडा खाने से विटामिन बी2 प्राप्त होता है। वहीं, विटामिन बी12 से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है जो शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए रोजाना 2 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की जरुरत होती है। वहीं, एक व्यक्ति को प्रतिदिन 1.3 मिलीग्राम विटामिन बी2 होना चाहिए।
अंडे में फोलेट, आयरन और जिंक होता है
अंडा में आयरन, जिंक और फोलेट भी पाया जाता है। कम से कम रोजाना 400 माइक्रोग्राम फोलेट की जरुरत होती है। आप अंडे के साथ ही प्रोटीन रिच और भी चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडे में 1.2 मिलीग्राम आयरन होता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन करता है। वहीं, इसके साथ ही अंडे में जिंक 1.1 मिलीग्राम पाया जाता है। दरअसल, जिंक इम्यून फंक्शन को भी ठीक करता है।

#सवसथ #दल #स #लकर #वजन #कटरल #करन #क #लए #अड #सबस #फयदमद #कस #तरह #स #कर #सवन

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments