Friday, September 20, 2024
HomeTech & GadgetsWhat is Blue Moon 2024 on Rakshabandhan poornima how to watch -...

What is Blue Moon 2024 on Rakshabandhan poornima how to watch – Viral News

Blue Moon 2024 : दुनियाभर में आज-कल ब्‍लू मून (Blue Moon) दिखाई देगा। भारत में रक्षाबंधन के मौके पर आज 19 अगस्‍त को ब्‍लू मून (Super Blue Moon) यानी नीला चांद नजर आएगा। आप भी सोच रहे होंगे कि क्‍या आज रात चांद सच में नीला हो जाएगा? दरअसल भारत में तो यह एक पूर्णिमा है, लेकिन दुनिया में इसे ब्‍लू मून कहने की वजहें हैं। हम आपको बताएंगे ब्‍लू मून की परिभाषा साथ ही जानेंगे भारत में इसकी टाइमिंग। 
 

What is Blue Moon

टाइम एंड डेट के अनुसार, ब्लू मून की दो अलग-अलग परिभाषाएं हैं। पहली परिभाषा मौसमी ब्‍लू मून (seasonal Blue Moon) के लिए है। किसी खगोलीय मौसम में जिसमें चार पूर्णिमाएं होती हैं, उसमें तीसरी पूर्णिमा को ब्‍लू मून कहा जाता है। आज हो रही पूर्णिमा एक मौसमी ब्‍लू मून है। यह अगली बार साल 2026 में नजर आएगी। इसके अलावा, मासिक ब्‍लू मून भी होता है। यह तब होता है जब एक महीने में दो पूर्णिमाएं होती हैं, तब दूसरी पूर्णिमा को ब्‍लू मून कहा जाता है। 
 

आज दिखाई देगा सुपरमून 

19 अगस्त की पूर्णिमा ना सिर्फ एक ब्‍लू मून है बल्कि यह सुपरमून भी है। सुपरमून का मतलब है कि आज आकाश में चंद्रमा काफी बड़ा नजर आएगा, क्‍योंकि यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। सुपरमून और ब्लू मून की घटना कुछ दशकों में एकाद बार होती है। 
 

भारत में कब दिखेगा ब्‍लू मून 

टाइम एंड डेट के अनुसार, भारत की राजधानी में शाम 6 बजकर 57 मिनट में चंद्रमा का उदय हो जाएगा। हालांकि रात 11 बजकर 55 मिनट से पूर्णिमा का चांद नजर आने लगेगा। ब्‍लू मून का यह बिलकुल मतलब नहीं है कि चांद नीला नजर आएगा। अगले तीन दिनों तक चांद को आसमान में देखा जा सकेगा। बेहतर व्‍यू के लिए आपको शहर से दूर ऐसी जगह का रुख करना चाहिए जहां शहर की चकाचौंध कम हो।
 <!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

#Blue #Moon #Rakshabandhan #poornima #watch

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments