Thursday, October 17, 2024
HomeTech & GadgetsAlien Contact War On Mars Baba Vanga Predictions For Coming Years -...

Alien Contact War On Mars Baba Vanga Predictions For Coming Years – Viral News

पृथ्वी पर मानव सभ्यता के भविष्य को लेकर कई बाबाओं ने भविष्यवाणी की हैं। ऐसा ही एक नाम है वेन्जिलिया पंदेवा गुष्तेरोवा का। इन्हें बाबा वांगा (Baba Vanga) के नाम से भी जाना जाता है। बाबा वांगा एक दृष्टि बाधित बल्गेरियाई रहस्यमयी महिला थी जिसकी 1996 में मृत्यु हो गई थी। 85 साल की उम्र में बाबा वांगा इस दुनिया से चली गई थी लेकिन उनकी भविष्यवाणी की ओर लोग आज भी आंख टिकाकर देखते हैं। 

बाबा वांगा का कहना था कि उसने अपनी दृष्टि 12 साल की उम्र में ही खो दी थी। उसके बाद उनके अंदर भविष्य देख पाने की क्षमता जागृत हुई। Marca.com के अनुसार उनकी अब तक की सबसे तगड़ी भविष्यवाणी 2001 में सही साबित हुई थी। 11 सितंबर 2011 को न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स पर किया गया हमला बाबा वांगा ने पहले ही बता दिया था। बाबा वांगा ने इसके लिए कहा था, “दो अमेरिकी ब्रदर्स पर दो मेटल बर्ड क्रैश होंगे, झाड़ियों से भेड़िया चीखेंगे, निर्दोषों का रक्त नदियों में बहेगा।”

बाबा वांगा की कुछ हैरान कर देने वाली भविष्यवाणियों में एलियंस के साथ इंसानों का संचार, मंगल पर युद्ध भी शामिल है। यहां तक कि बाबा वांगा ने दुनिया के अंत का समय भी बताया हुआ है। जिसके मुताबिक 5079 में एक खगोलीय घटना के कारण दुनिया खत्म हो जाएगी। 

बाबा वांगा की कुछ भविष्यवाणी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं-

  • 2025: यूरोप में एक बड़ा युद्ध होगा जिससे महाद्वीप की जनसंख्या में भारी कमी आएगी। यानी इसमें बहुत से लोग मारे जाएंगे।
  • 2028: एनर्जी के नए सोर्स खोजने की कोशिश में इंसान शुक्र ग्रह तक पहुंचेगा।
  • 2033: ध्रुवीय बर्फ के पिघलने से समुद्र के स्तर में भारी बढ़ोत्तरी होगी।
  • 2076: विश्व स्तर पर साम्यवाद की वापसी होगी।
  • 2130: धरती के बाहर की सभ्यताओं से संपर्क होगा।
  • 2170: दुनियाभर में सूखा पड़ेगा।
  • 3005: मंगल ग्रह पर युद्ध होगा।
  • 3797: पृथ्वी का विनाश शुरू होगा, इंसान सौर मंडल के किसी अन्य ग्रह पर जाने में सक्षम हो चुका होगा।
  • 5079: दुनिया का अंत हो जाएगा।

बाबा वांगा के फॉलोअर इन भविष्यवाणियों को लेकर आज भी उत्साहित हैं। कयास लग रहे हैं कि यह सब सच हो सकता है। लेकिन इसका जवाब सिर्फ समय के गर्भ में ही छुपा हुआ है। <!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments