Saturday, September 21, 2024
HomeTech & GadgetsAmazon Prime Day 2024 Samsung Galaxy M35 iQoo Z9 Lite Honor 200...

Amazon Prime Day 2024 Samsung Galaxy M35 iQoo Z9 Lite Honor 200 Go on Sale best deals offers here – Viral News

Amazon Prime Day Sale 2024 शुरू होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। कंपनी इस बार 20 और 21 जुलाई को सेल लेकर आ रही है। प्राइम डे खास Prime मेंबर्स के लिए होती है। इस दौरान प्राइम मेंबर्स के लिए कंपनी प्रोडक्ट्स की लंबी रेज पर बड़े डिस्काउंट्स और आकर्षक डील्स लेकर आ रही है। Amazon की इस ऑनलाइन सेल में ग्राहक गैजेट्स और घरेलू सामान से लेकर फैशन जैसी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर सस्ते डील्स हासिल कर सकते हैं। सेल में स्मार्टफोन्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट ऑफर मिल सकता है। 

Amazon Prime Day Sale शनिवार, 20 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी और 21 जुलाई रविवार को रात 11:59 बजे तक चलेगी। सेल में Samsung, Honor, iQoo, Motorola, Sony, Asus जैसे ब्रैंड्स के स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, कुछ नए स्मार्टफोन भी इस सेल के दौरान लॉन्च किए जाने वाले हैं। 

Samsung Galaxy M35 और iQoo Z9 Lite 5G को कंपनी 17 जुलाई को लॉन्च करने जा रही हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन सेल के दौरान खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Honor 200 सीरीज भी इस सेल के दौरान लॉन्च होने जा रही है। Honor 200 5G और Honor 200 Pro 5G भारत में 18 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। Lava Blaze X फोन 10 जुलाई पेश किया जाएगा। यह भी सेल के दौरान खरीद के लिए डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध होगा। 

Motorola Razr 50 Ultra को सेल के दौरान सस्ती कीमत में खरीदा जा सकेगा। वर्तमान में फोन 12 जीबी रैम और 512 जीबी वेरिएंट के लिए 99,999 रुपये में आता है। सेल में Motorola Razr 50 Ultra फोन 10 हजार रुपये तक सस्ता मिल सकता है। OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को कंपनी नए कलर में पेश करेगी। यह ओरेंज कलर में लॉन्च होगा। वहीं Redmi 13 5G और Realme GT 6T को भी कंपनी क्रमश: Orchid Pink और Miracle Purple में लॉन्च करेगी। OnePlus 12R 5G का भी नया वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा। 
 

<!–

–>

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments