Tuesday, September 17, 2024
HomeTech & GadgetsCrypto Market in Red, Bitcoin, Ether Prices decline - Viral News

Crypto Market in Red, Bitcoin, Ether Prices decline – Viral News

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 1.37 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 60,827 डॉलर का था।  WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 66,332 डॉलर पर था। 

Ether का प्राइस भी गिरा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 3,353 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,616 डॉलर का था। इसके अलावा Tether, Ripple, Litecoin, Polygon, Stellar, Polkadot और Cronos में नुकसान था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano, Tron, Chainlink और Near Protocol शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.75 प्रतिशत घटकर लगभग 2.26 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, “बिटकॉइन में गिरावट के कारण क्रिप्टो मार्केट में कुछ कमजोरी है। हालांकि,  ETF में फंडिंग मजबूत बनी हुई है, जो एक अच्छा संकेत है। Solana का प्रदर्शन बिटकॉइन और Ether से बेहतर है।” क्रिप्टो एक्सचेंज ZebPay के ट्रेड डेस्क ने कहा, “हाल ही में Ether ने 4,093 डॉलर का उच्च स्तर छुआ था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। यह 4,000 डॉलर का लेवल दोबारा पार करने में नाकाम रहा है। इसमें प्रॉफिट बुकिंग हुई है।” 

बोलिविया ने लगभग एक दशक पहले Bitcoin पर लगाए गए बैन को हटा दिया है। इसका उद्देश्य देश की इकोनॉमी को संतुलित बनाना और पेमेंट सिस्टम्स का मॉडर्नाइज करना है। लैटिन अमेरिका में बोलिविया क्रिप्टो के पक्ष में कदम उठाने वाला पहला देश है। हालांकि, इसके सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी का दर्जा नहीं दिया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बैंकों को क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति भी दी है। Banco Central de Bolilvia ने बताया कि वह बिटकॉइन पेमेंट्स सहित क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट्स पर लगाए गए बैन को वापस ले रहा है। इस देश में 2029 तक कर्ज 21 अरब डॉलर से अधिक बढ़ने का अनुमान है। Banco Central de Bolilvia ने बैंकों को स्वीकृति इलेक्ट्रॉनिक चैनल्स का इस्तेमाल करने और क्रिप्टो पेमेंट्स की सुविधा उपलब्ध कराने की अनुमति देने का फैसला किया है। बोलिविया के सेंट्रल बैंक ने बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को वैध करेंसी के तौर पर मान्यता नहीं दी है। क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस की अनुमति देने से इसे रेमिटेंस के जरिए अधिक रकम मिल सकती है। 

 <!–

–>

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments