Tuesday, September 17, 2024
HomeTech & GadgetsInfinix Hot 50 5G to Soon Launch in India, Design, Key Features...

Infinix Hot 50 5G to Soon Launch in India, Design, Key Features Revealed – Viral News

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Infinix का Hot 50 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कुछ अन्य स्मार्टफोन्स भी लाए जा सकते हैं। इनमें Infinix Hot 50, Hot 50 5G, Hot 50 Pro, Hot 50 Pro+ और Hot 50i शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स को कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। 

Infinix ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि Hot 50 5G को जल्द मिड-रेंज कैटेगरी में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ दी गई इमेज में यह स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। यह पिल शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल और मैट फिनिश के साथ है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले और स्लिम बेजेल्स हैं। इस स्मार्टफोन के दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 होगा। कंपनी ने बताया है कि इसे 4 GB और 8 GB के RAM के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 128 GB की स्टोरेज होगी। 

हाल ही में Infinix ने ZeroBook Ultra लैपटॉप को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Intel Core Ultra 9 तक दिए गए हैं। यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स के साथ है। यह विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले है। इस लैपटॉप की 70 Wh की बैटरी को USB Type-C पोर्ट के जरिए 100 W पर चार्ज किया जा सकता है। 

ZeroBook Ultra के Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 59,990 रुपये, Core Ultra 7 का 69,990 रुपये और Core Ultra 9 वाले वेरिएंट का 84,990 रुपये का है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर चलता है। इसमें 15.6 इंच फुल HD+ (1,080 x 1,920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसकी स्क्रीन का 178 डिग्री व्युइंग एंगल है। इसमें Intel Core Ultra 9 तक प्रोसेसर Intel Arc ग्राफिक्स के साथ है। इस लैपटॉप में 32 GB तक का LPDDR5X RAM है। यह गेमिंग के लिए 60 fps दे सकता है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए ICE Storm 2.0 कूलिंग सिस्टम है। इस लैपटॉप में वीडियो कॉल के लिए फुल HD वेबकैम है। इसकी 70Wh की बैटरी 100 W एडैप्टर के इस्तेमाल से फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। <!–

–>

#Infinix #Hot #Launch #India #Design #Key #Features #Revealed

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments