Sunday, September 8, 2024
HomeHealth & FitnessLipstick Shades For Medium Skin: मीडियम स्किन टोन पर चार चांद लगा...

Lipstick Shades For Medium Skin: मीडियम स्किन टोन पर चार चांद लगा देंगी ये लिपस्टिक, अप्लाई करें ट्रेंडी डार्क शेड्स – Viral News

अगर आपको मेकअप करना बेहद पसंद है और आप हमेशा से मेकअप के नए-नए प्रोडक्ट ट्राई करते रहते हैं तो ये लेख आप के लिए है। आमतौर पर महिलाओं को मेकअप करना खूब पसंद होता है, ऐसे में वे अक्सर मेकअप प्रोडक्ट खरीदती रहती हैं। महिलाओं की रोजमर्रा लाइफ में लिपस्टिक की खास अहमियत है। लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है, लिपस्टिक ही मेकअप की जान है। जब आप लिपस्टिक के शेड का चयन करें तो हमेशा स्किन टोन का खासतौर से ध्यान रखना जरुरी है। आइए इस लेख में जानते हैं मीडिय स्किन टोन के लिए डार्क लिपस्टिक के कुछ ट्रेंडी शेड्स।

चॉकलेट ब्राउन लिपस्टिक

ज्यादातर ब्राउन कलर को आई मेकअप के लिए चुना जाता है। अगर आप बोल्ड लुक पाने के लिए होठों पर चॉकलेट ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसके साथ ही इसमें ब्राउन न्यूड शेड भी मिल जाएगा। वैसे तो यह शेड न्यूड है लेकिन देखने में यह काफी बोल्ड दिखता है। यह आपके लुक को एकदम शानदार बना देगा।

बोल्ड रेड लिपस्टिक

डार्क कलर्स में रेड लिपस्टिक को सबसे  ज्यादा किया जाता है। आजकल सबसे ज्यादा साटन मैट यानी कम शाइन वाले लिप शेड को काफी पसंद किया जाता है। यह शेड आपके हर ड्रेस पर सूट करेगा। रेड कलर में ब्राइट से लेकर डल यानी डीप शेड्स आपको अपनी मीडियम स्किन टोन के हिसाब से देखने को मिल सकते हैं।

डार्क पिंक लिपस्टिक

अगर आप बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो पिंक पैलेट में लिपस्टिक की कोई कमी नहीं है, आप पीच की जगह गाजरी पिंक या रेडिश पिंक कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं। इसमें आप ग्लॉस को शामिल भी कर सकते हैं या चाहे तो मैट में भी लिपस्टिक चुन सकते हैं।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments