Friday, October 18, 2024
HomeTech & GadgetsOppo Find X8 Ultra Oppo Find N5 Launch Time Leaked to Get...

Oppo Find X8 Ultra Oppo Find N5 Launch Time Leaked to Get Snapdragon 8 Elite – Viral News

Oppo चीनी बाजार में Oppo Find X8 सीरीज को 24 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में आगमन की पुष्टि की है, जिसमें Find X8, Find X8 Pro और Find X8 Pro Satellite Communication Version शामिल होंगे। तीनों डिवाइसेज में Dimensity 9400 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा ब्रांड Find X8 Ultra और Find N5 फोल्डेबल फोन पर भी काम कर रहा है। लीक में Find X8 सीरीज और Find N5 के लॉन्च का टाइमफ्रेम पता चला है। आइए Oppo Find X8 Ultra और Find N5 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X8 Ultra, Find N5 Launch Time

टिपस्टर टेम के अनुसार, Oppo Find X8 Ultra और Find N5 अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होंगे। ऐसी संभावना है कि भारत समेत कुछ बाजारों में Find N5 को OnePlus Open 2 के तौर पर रीब्रांडेड किया जा सकता है। टिपस्टर ने कहा कि कंपनी X8 Ultra के क्वाड कैमरा सेटअप के साथ N5 ​​की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि,उम्मीद है कि Find N5 के समान ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है।

Find X8 Ultra ग्लोबल स्तर पर पेश होगा या नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि Find N3 को चीन और साउथ ईस्ट एशियन मार्केट में उतारा गया था, इसलिए संभावना है कि Find N5 उस समय सीमा के अंदर इन बाजारों में आ जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Find N5 में Snapdragon 8 Elite चिप मिलेगी जो कि ऐसा सुविधा वाला दुनिया का पहले फोल्डेबल फोन हो सकता है। Find X8 Ultra में भी यही प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

Oppo Find X8, Find X8 Pro जल्द होंगे ग्लोबल लॉन्च

आइस यूनिवर्स के अनुसार, Find X8 और Find X8 Pro ग्लोबल मार्केट में आने वाले दुनिया के पहले Mediatek Dimensity 9400 प्रोसेसर वाले फोन होंगे। Find X8 और X8 Pro को भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड और यूरोप जैसे कई मार्केट में दिया जा चुका है। हालांकि, यह देखना है कि Find X8 Qand X8 Pro को इस साल के अंदर ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा या नहीं।<!–

–>

#Oppo #Find #Ultra #Oppo #Find #Launch #Time #Leaked #Snapdragon #Elite

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments