Thursday, October 17, 2024
HomeTech & GadgetsRedmi 14 POCO M7 Spotted on IMEI Database to Launch in 2025...

Redmi 14 POCO M7 Spotted on IMEI Database to Launch in 2025 – Viral News

Xiaomi लगातार यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आकर्षण बरकरार रखने के लिए नए डिवाइसेज पेश करता रहता है। अब कथित तौर पर Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन्स Redmi 14 और POCO M7 पर काम कर रहा है। हाल ही में Gizmochina ने Redmi 14 और POCO M7 को IMEI डाटाबेस पर देखा है। आइए Redmi 14 और POCO M7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi 14, POCO M7 देंगे दस्तक

Redmi 14 4G फोन IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर्स “25028RN03L”, “25028RN03I”, “25028RN03Y” और “25028RN03A” के साथ नजर आया है। इन नंबरों के आखिर में दिए गए अक्षर ये बताते हैं कि ये डिवाइस किस रीजन में पेश किए जाएंगे। जैसे कि L अक्षर इशारा करता है कि यह लैटिन अमेरिका में उपलब्ध होगा, वहीं I अक्षर से संकेत मिलता है कि यह भारत में उपलब्ध होगा। मॉडल नंबर के आखिर में Y अक्षर Redmi 14 के NFC वर्जन को दर्शाता है, जबकि अक्षर A डिवाइस के नॉन-NFC वर्जन को दर्शाता है। डिवाइसेज के कोडनेम watt और volt होंगे।

अभी तक Redmi 14 के टेक्निकल स्पेसिपिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, पिछले मॉडल Redmi 13 में दिए गए फीचर्स से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्या कुछ मिल सकता है, क्योंकि Redmi 13 भी अपने पिछले मॉडल से काफी मिलता जुलता था। इस मामले में Redmi 14 थोड़ा बेहतर स्मार्टफोन होगा। आगामी फोन 2025 की दूसरी तिमाही में आने की उम्मीद है। इसके अलावा Redmi 14 को POCO M7 के नाम से रीब्रांड किया जाएगा।

POCO M7 4G मॉडल नंबर “25028PC03G”, “25028PC03I” और “25028PC03Y” के साथ नजर आया है। मॉडल नंबर के आखिर में दिए गए अक्षर फिर से डिवाइसेज के लॉन्च किए जाने वाले क्षेत्रों का संकेत देते हैं। Y अक्षर से NFC के बिना ग्लोबल वर्जन का पता चलता है, G अक्षर बिना NFC के ग्लोबल वर्जन का इशारा करता है, वहीं I अक्षर भारतीय बाजार में आगमन का इशारा करता है। ये दोनों मॉडल निचले सेगमेंट में किफायती दामों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के Xiaomi के एक कदम के तौर पर देखा जाता है। अब यह देखना होगा कि बाजार में आने के बाद Redmi 14 और POCO M7 का क्या प्रभाव पड़ेगा।

<!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

#Redmi #POCO #Spotted #IMEI #Database #Launch

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments