Tuesday, September 17, 2024
HomeTech & GadgetsRedmi Note 14 3C May Launch Soon, Listed on 3C Website, Xiaomi,...

Redmi Note 14 3C May Launch Soon, Listed on 3C Website, Xiaomi, Vivo, Samsung – Viral News

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की Note 14 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। हाल ही में इस सीरीज के Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ को IMEI डेटाबेस पर देखा गया था। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इस सीरीज के बेस मॉडल Redmi Note 14 को 3C सर्टिफिकेशन मिला है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने देश में Redmi Note 13 को पेश किया था। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi के एक स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 24094RAD4C के साथ देखा गया है। यह Redmi Note 14 हो सकता है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के साथ MDY-17-EE  चार्जर होने का संकेत मिल रहा है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह चार्जर 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने की शुरुआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसे शुरुआत में चीन में लाया जा सकता है। 

Redmi Note 14 सीरीज में 1.5K AMOLED स्क्रीन हो सकती है। Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर क्रमशः Snapdragon 7s Gen 3 और MediaTek Dimensity 7350 दिया जा सकता है। Redmi Note 13 Pro और Note 13 Pro+ में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 और MediaTek Dimensity 7200-Ultra दिए गए थे। इन स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Redmi Note 13 Pro में 5,100 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Redmi Note 13 Pro की 5,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में Redmi ने K70 Extreme Edition को पेश किया था। यह Xiaomi की Redmi K70 में शामिल होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM है। इसका 6.67 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ है। इस स्मार्टफोन का Lamborghini स्टाइलिंग के साथ एक स्पेशल Supreme Champion Edition भी लाया गया है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन कंपनी के नए HyperOS इंटरफेस पर चलता है। इसका 6.67 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन (1,220 x 2,712 पिक्सल) वाला डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ है। 

 

<!–

–>

#Redmi #Note #Launch #Listed #Website #Xiaomi #Vivo #Samsung

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments