Friday, October 18, 2024
HomeTech & GadgetsRedmi Turbo 4 expected with Snapdragon 8S Gen 4 spotted on IMEI...

Redmi Turbo 4 expected with Snapdragon 8S Gen 4 spotted on IMEI database ahead 2025 launch details – Viral News

Redmi Turbo 3 के बाद कंपनी कथित तौर पर अब Redmi Turbo 4 पर काम कर रही है। Redmi Turbo 4 का रिब्रांडेड वर्जन POCO F7 हो सकता है। यानी कि दोनों ही स्मार्टफोन्स में एक जैसे स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। Redmi Turbo 4 का लॉन्च अभी दूर है। कंपनी ने इसे 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। लेकिन फोन को कथित तौर पर IMEI डेटाबेस में देखा गया है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिलती है इस फोन के बारे में यहां। 

Redmi Turbo 4 के लॉन्च में अभी कई महीने का समय बचा है। लेकिन फोन को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। गिजमोचाइना की ओर से दावा किया गया है कि IMEI डेटाबेस में देखा गया फोन Redmi Turbo 4 है। फोन का मॉडल नम्बर 2412DRT0AC बताया गया है। यहां पर C एल्फाबेट से पता चलता है कि यह चीन में लॉन्च होने वाला मॉडल होगा। लेकिन ग्लोबल लेवल पर फोन POCO F7 बनकर आएगा। 

POCO F7 को कंपनी मई 2025 में लॉन्च कर सकती है। यानी कि दोनों ही स्मार्टफोन एक ही टाइमलाइन में लॉन्च होने वाले हैं। पोको एफ7 का मॉडल नम्बर 2412DPC0AG, और 2412DPC0AI है। यहां पर पहले मॉडल नम्बर में G एल्फाबेट बताता है कि यह ग्लोबल मॉडल होगा। जबकि बाद वाले मॉडल नम्बर में अंत में लिखा I बताता है कि फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा। 

इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट देखने को मिल सकता है। Redmi Turbo 4 में Snapdragon 8S Gen 4 देखने को मिल सकता है। लेकिन प्रोसेसर के डिटेल्स अभी तक बाहर नहीं आए हैं। Redmi Turbo 3 में Snapdragon 8s Gen 3 SoC दिया गया है और इसमें Xiaomi का HyperOS इंटरफेस मिलता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन रियर कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

<!–

–>

#Redmi #Turbo #expected #Snapdragon #Gen #spotted #IMEI #database #ahead #launch #details

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments