Thursday, October 17, 2024
HomeTech & GadgetsXiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator price 3999 yuan launched features -...

Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator price 3999 yuan launched features – Viral News

Xiaomi ने नया MIJIA Pro Cross 508L रफ्रिजिरेटर लॉन्च किया है। इसे दो भागों में कंपनी ने बांटा है जिसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है। यह मोटाई में केवल 60cm का है। यह आसानी स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है। इसमें डुअल सिस्टम कूलिंग, डुअल इवेपोरेटर्स और डुअल फैन मौजूद हैं। यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र तरीके से कर सकता है। इसमें -30 डिग्री सेल्सियस तक डीप फ्रिज करने की क्षमता है। Xiaomi HyperOS के साथ यह काम करता है जिससे कि यूजर Mijia app के माध्यम से या फिर Xiao AI के माध्यम से वॉयस कमांड देकर भी इसे कंट्रोल कर सकता है। इसमें OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator price

Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator की कीमत 3999 युआन (via) (लगभग 46,000 रुपये) है। 
 

Xiaomi MIJIA Pro Cross 508L Refrigerator features

MIJIA Pro Cross की 508L क्षमता को कंपनी ने दो भागों में विभाजित किया है जिसमें 325 लीटर का फ्रिज कम्पार्टमेंट है और 183 लीटर का फ्रीजर है। इसका डिजाइन बहुत ही स्लीक है और यह मोटाई में केवल 60cm का है। यह आसानी से स्टैंडर्ड किचन कैबिनेट में फिट हो जाता है। इसमें डुअल सिस्टम कूलिंग तकनीक दी गई है। साथ ही इसमें डुअल इवेपोरेटर्स और डुअल फैन मौजूद हैं। इसकी वजह से यह फ्रिज और फ्रिजर की कूलिंग स्वतंत्र रूप में कर पाता है। यह प्रीसाइज टेम्परेचर पर कूलिंग करता है। इसमें -30 डिग्री सेल्सियस तक डीप फ्रिज करने की क्षमता है। 

रेफ्रिजिरेटर में अल्ट्रा थिन फैन लगा है जो 20mm का है। यह पावरफुल एयरफ्लो देता है। इसका एयर डक्ट सिस्टम भीतर की हवा को शुद्ध बनाए रखता है, और बैक्टीरिया आदि को नहीं पनपने देता है। इसके अलावा यह फ्रिज में दुर्गंध पैदा होने से भी रोकता है। कंपनी के अनुसार यह बहुत कम शोर करता है जो कि 35dB से भी कम होता है। इसका इंटीरियर मैटेलिक है। इसमें कलरफुल टच डिस्प्ले भी दिया गया है। Xiaomi HyperOS के साथ यह काम करता है जिससे कि यूजर Mijia app के माध्यम से या फिर Xiao AI के माध्यम से वॉयस कमांड देकर भी इसे कंट्रोल कर सकता है। इसमें OTA अपडेट्स का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

<!–

–>

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

#Xiaomi #MIJIA #Pro #Cross #508L #Refrigerator #price #yuan #launched #features

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments