Friday, October 18, 2024
HomeTech & GadgetsXiaomi Mouse X1 Gaming Mouse Unveiled with 26000 DPI optical sensor Price...

Xiaomi Mouse X1 Gaming Mouse Unveiled with 26000 DPI optical sensor Price Specs – Viral News

Xiaomi ने अपनी नई गेमिंग एक्सेसरी Xiaomi Mouse X1 को पेश किया है। Xiaomi Mouse X1 में 26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर है। यह माउस अपने प्रैक्टिकल फीचर्स और एर्गोनोमिक डिजाइन के साथ दमदार गेमर्स सुविधाएं प्रदान करना है। यहां हम आपको Xiaomi Mouse X1 के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Mouse X1 Price

Xiaomi Mouse X1 की कीमत 299 युआन (लगभग 3,512 रुपये) और स्पेशल क्राउडफंडिंग कीमत 279 युआन (लगभग 3,345 रुपये) होगी। Xiaomi Mouse X1 आज सुबह 10 बजे से क्राउडफंडिंग के जरिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Mouse X1 Specifications

Xiaomi Mouse X1 में 26,000 DPI ऑप्टिकल सेंसर है, जो सटीक ट्रैकिंग और सटीक लक्ष्य प्रदान करता है। इसमें फास्ट रिस्पॉन्स टाइम के लिए 8,000 हर्ट्ज पोलिंग रेट भी शामिल है, जबकि टीटीसी ऑप्टिकल स्विच एक आसान और टेकटाइल क्लिक प्रदान करते हैं। इस माउस का वजन 65 ग्राम है, जिसे कंफर्ट के लिए डिजाइन किया गया है, इसकी ग्रिप कई स्टाइल प्ले के लिए बेस्ट है।

Mouse X1 में 530mAh की बैटरी दी गई है। माउस X1 एक बार चार्ज करने पर 2.4GHz वायरलेस मोड में 1,000 Hz पोलिंग रेट के साथ 110 घंटे तक चल सकता है। यूजर्स कस्टमाइज सेटिंग्स को सीधे माउस पर भी सेव कर सकते हैं, जिससे कॉन्फिगरेशन के बीच स्विच करना आसान हो जाता है। अन्य फीचर्स में एक स्मार्ट यूएसबी वायरलेस रिसीवर, डाटा केबल के साथ एक यूएसबी एडाप्टर, बड़े टेफ्लॉन फुट पैड और विंडोज ड्राइवर सपोर्ट शामिल हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में Xiaomi ने अपना पहला गेमिंग मॉनिटर Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i लॉन्च किया है। इस मॉनिटर में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 27 इंच की QHD IPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1440 पिक्सल और 180Hz रिफ्रेश रेट है। यह 1ms (GtG) रिस्पॉन्स टाइम और AMD FreeSync सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर कीडिस्प्ले 1152 लोकल डिमिंग जोन के साथ आती है, जो मॉनिटर को 1,000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस और VESA DisplayHDR 1000 सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। मॉनिटर एक एडजस्टेबल स्टैंड के साथ आता है। Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर (करीब 27,700 रुपये) है।

 

<!–

–>

#Xiaomi #Mouse #Gaming #Mouse #Unveiled #DPI #optical #sensor #Price #Specs

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments