Friday, October 25, 2024
HomeTech & GadgetsHyundai discontinued Kona Electric before Launch of Creta EV - Viral News

Hyundai discontinued Kona Electric before Launch of Creta EV – Viral News

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai Motor ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की रेंज बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले ह्युंडई ने देश में अपना पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल Kona को बंद कर दिया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ह्युंडई ने अपनी वेबसाइट से Kona Electric को हटा दिया है। इसे लॉन्च के बाद से अपडेट नहीं किया गया था। इसकी सेल्स भी कमजोर थी और इसका बड़ा कारण इसका पुराना डिजाइन था। ह्यंडई ने बताया है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत में अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। यह क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। कंपनी की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ह्युंडई ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास जमा कराए गए दस्तावेजों में यह जानकारी है। 

कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की है। ह्युंडई ने तमिलनाडु में चेन्नई के निकट अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में EV की बैटरी की असेंबलिंग के लिए Hyundai Motor ग्रुप की फर्म Mobis को एक हिस्सा लीज पर दिया है। इससे ह्यंडई की बैटरी पैक के इम्पोर्ट पर कॉस्ट को घटाया जा सकेगा। 

ह्यंडई की 2026 तक भारत में हाइब्रिड कारें लॉन्च करने की योजना है। दक्षिण कोरिया के Hyundai Motor Group ने अपनी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के अलावा भी संभावनाओं की तलाश शुरू की है। Hyundai Motor Group में Hyundai Motor और Kia शामिल हैं। ये दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियां देश में पेट्रोल और डीजल कारों के अलावा IONIQ 5 और EV6 जैसे इम्पोर्टेड EV बेचती हैं। इनकी योजना 2025 में अपने पहले मेड इन इंडिया EV को लॉन्च करने की है। यह भारत में अपनी सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज क्रेटा SUV के समान साइज वाले हाइब्रिड स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल को लाने पर भी विचार कर रहा है। Hyundai और Kia का टारगेट 2026 या 2027 में हाइब्रिड SUV लॉन्च करने का है। इसके साथ ही इन कंपनियों की EV को लेकर योजना भी बरकरार है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Electric Vehicles, Manufacturing, Demand, Range, Market, Hyundai, Website, Speed, kona, Battery, Factory, Import, Kia, Prices, Sales

संबंधित ख़बरें

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments