Thursday, October 24, 2024
HomeTech & GadgetsMaruti Suzuki Swift Crosses 30 Lakh Units Sales - Viral News

Maruti Suzuki Swift Crosses 30 Lakh Units Sales – Viral News

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की Swift को कई वर्षों से कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी की इस हैचबैक ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसकी सेल्स 30 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इस वर्ष की शुरुआत में स्विफ्ट के अपडेटेड मॉडल को पेश किया गया था। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन भी अपग्रेड किया गया है। 

कंपनी ने स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था। इसे शुरुआत से ही सफलता मिली थी। इसने कंपनी के पहले मॉडल Maruti 800 की 26.6 लाख यूनिट्स की कुल सेल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। स्विफ्ट ने नवंबर 2013 में 10 लाख यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी। इसके बाद नवंबर 2018 में यह 20 लाख यूनिट्स की सेल्स तक पहुंची थी। इसकी अगली 10 लाख यूनिट्स की सेल्स 6.5 वर्षों में हुई है। मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Partho Banerjee ने कहा, “स्विफ्ट ने नए मापदंड बनाए हैं और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की पेशकश की है। देश भर में स्विफ्ट के कस्टमर्स को हम इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हैं।” 

पिछले महीने कंपनी सेल्स दो प्रतिशत घटी है। इसके पीछे उच्च बेस इफेक्ट, अधिक गर्मी और लोकसभा चुनाव प्रमुख कारण हैं। हालांकि, मारूति सुजुकी को उम्मीद है कि आगामी मॉनसून सीजन अच्छा रहने से उसकी सेल्स की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। कंपनी के पास 2.25 लाख से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर्स पेंडिंग हैं। इन पेंडिंग ऑर्डर्स में से 40,000 से अधिक हाल ही में लॉन्च की गई नई स्विफ्ट के लिए हैं। इसके अलावा लगभग 75,000 ऑर्डर्स CNG वेरिएंट्स के हैं। कंपनी की सेल्स में CNG कारों का 32 प्रतिशत से अधिक योगदान है। 

मारूति सुजुकी को ब्रेजा और आर्टिगा के CNG वेरिएंट्स के लिए काफी डिमांड मिल रही है। इनके लिए वेटिंग पीरियड चार से छह सप्ताह का है। कंपनी के एरिना सेल्स आउटलेट की संख्या 3,000 पर पहुंच गई है। इसके पास 2,500 से अधिक शहरों और कस्बों में ये आउटलेट हैं। कंपनी ने 2017 में पहला एरिना आउटलेट खोला था। इसने कस्टमर्स को अधिक प्रीमियम एक्सपीरिएंस उपलब्ध कराने के लिए Nexa डीलरशिप्स भी खोली हैं। यह एरिना नेटवर्क के जरिए WagonR, Swift, Brezza, Dzire, Ertiga, Eeco, Alto K10, Celerio और S-Presso की बिक्री करती है। 

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments