Friday, September 20, 2024
HomeTech & GadgetsOnePlus Next Smartwatch Name Could be OnePlus Watch 2R know Details -...

OnePlus Next Smartwatch Name Could be OnePlus Watch 2R know Details – Viral News

OnePlus 27 जून को कई डिवाइसेज पेश करने के लिए चीन में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। इनमें एक स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 Pro और OnePlus Pad Pro टैबलेट शामिल हैं। दोनों डिवाइसेज में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की उम्मीद है। इन डिवाइसेज के साथ ब्रांड OnePlus Buds 3 TWS ईयरबड्स और एक नई स्मार्टवॉच भी पेश करेगा। चीन में वॉच में OnePlus Watch 2 ब्रांडिंग होगी, लेकिन अफवाहों से पता चलता है कि इसके ग्लोबल वर्जन को OnePlus Watch 3 कहा जा सकता है। एक नई लीक से पता चला है कि डिवाइस ग्लोबल मार्केट के लिए मौजूदा OnePlus Watch 2 सीरीज का हिस्सा होगा।

मैक्स जंबोर ने हाल ही में एक ट्वीट में OnePlus Watch 2R नाम का खुलासा किया है। हालांकि, उन्होंने डिवाइेज के बारे में और कुछ भी शेयर नहीं किया। सबसे अधिक संभावना है कि यह आगामी OnePlus स्मार्टवॉच के ग्लोबल वर्जन का नाम हो सकता है।

इस साल की शुरुआत में OnePlus ने ग्लोबल मार्केट में OnePlus Watch 2 का खुलासा किया था, लेकिन इसे चीन के लिए पेश नहीं किया गया था। अब जब Watch 2 को लॉन्च हुए अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं, इसलिए अगली वॉच में OnePlus Watch 3 की ब्रांडिंग होने की संभावना नहीं है। साफ शब्दों अगली स्मार्टवॉच में ग्लोबल लेवल पर OnePlus Watch 2R की ब्रांडिंग हो सकती है, जबकि चीन में इसे OnePlus Watch 2 कहा जा सकता है। चीन में डिवाइस के TENAA लिस्टिंग से पता चला कि इसमें 500mAh की बैटरी होगी और LTE कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगी। हालांकि, अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में और कुछ नहीं पता चला है।

OnePlus Watch 2 का मॉडल नंबर OPWWE231 है, जबकि आने वाली स्मार्टवॉच का मॉडल नंबर OPWWE234 है। इससे फिर पता चलता है कि आगामी OPWWE234 OnePlus Watch 2 का नया वेरिएंट हो सकता है। OnePlus आमतौर पर अपने फ्लैगशिप प्रोडक्ट की किफायती पेशकश के लिए “R” अक्षर का इस्तेमाल करता है। जैसे कि OnePlus 12 का एक किफायती मॉडल OnePlus 12R है। उसी प्रकार आगामी OnePlus Watch 2R, Watch 2 का टोन्ड-डाउन वर्जन हो सकता है।

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments