Friday, September 20, 2024
HomeTech & GadgetsSamsung Galaxy M05 with dual sim support spotted on samsung support page...

Samsung Galaxy M05 with dual sim support spotted on samsung support page imminent launch in India – Viral News

Samsung Galaxy M05 भारत में लॉन्च के काफी करीब लग रहा है। फोन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा तेज है और अब यह कंपनी के सपोर्ट पेज पर देखा गया है। जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यहां पर इसके मॉडल नम्बर से कुछ जानकारी भी सामने निकल कर आ रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy M05 इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। फोन को भारत में Samsung के सपोर्ट पेज पर देखा गया (via) है। इसका मॉडल नम्बर SM-M055F/DS है। यहां पर DS लिखा होने से संकेत मिलता है कि फोन डुअल सिमकार्ड सपोर्ट के साथ आने वाला है। सपोर्ट पेज पर हालांकि, फोन के किसी अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज में Galaxy M04 को लॉन्च किया था। 

Samsung Galaxy M04 फोन दिसंबर 2022 में पेश किया गया था। जबकि कंपनी ने इस सीरीज में Galaxy M03 को जगह ही नहीं दी थी। उससे पहले Galaxy M02 लॉन्च किया गया था, और उसके बाद सीधे Samsung Galaxy M04 को पेश किया गया। Samsung India जल्द ही Galaxy M05 के भारत में लॉन्च को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा कर सकती है। अपकमिंग फोन इससे पहले WiFi Alliance सर्टीफिकेशन में भी सामने आ चुका है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें डुअल बैंड WiFi सपोर्ट भी होगा। 

Galaxy M05 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कहा जा रहा है कि ये Galaxy A05 के समान हो सकते हैं। Galaxy A05 में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek G85 के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A05 के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फोन में दिया गया है। Galaxy A05 में 4GB+64GB और 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है। वहीं वर्चुअल रैम के जरिए स्टोरेज को 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy A05 को Light Green, Silver और Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। 
 

<!–

–>

#Samsung #Galaxy #M05 #dual #sim #support #spotted #samsung #support #page #imminent #launch #India

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments