Friday, September 20, 2024
HomeTech & GadgetsRedmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition Price in india Rs 24999...

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition Price in india Rs 24999 launched 6gb and 8gb model – Viral News

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red : शाओमी ने भारत में अपने प्रोडक्‍ट लॉन्‍च की फ्रीक्‍वेंसी को बढ़ा दिया है। हाल में कंपनी ‘शाओमी 14 सीवी’ लेकर आई थी और अब उसने Redmi Note 13 Pro Scarlet Red (रेडमी नोट 13 प्रो स्कार्लेट रेड एडिशन) को लॉन्‍च किया है। फोन के आर्कटिक वाइट, कोरल पर्पल और मिडनाइट ब्‍लैक कलर ऑप्‍शंस पहले से ही मौजूद हैं। नए वेरिएंट के स्‍पेसिफ‍िकेशंस में कोई बदलाव नहीं है। जिन्‍हें सुर्ख लाल रंग पसंद है, वो इस डिवाइस के साथ जा सकते हैं। यह दो रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में आया है।   
 

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition Price in India 

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition की कीमत 8GB + 128GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये है। इसका 8GB + 256GB मॉडल 26,999 रुपये का है।  
 

Redmi Note 13 Pro Scarlet Red Edition Specs, features 

Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 2712 x 1220 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1800nits है। यह Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से पैक होकर आता है। फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिहाज से यह स्मार्टफोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और IR ब्लास्टर शामिल है।

Redmi Note 13 Pro स्‍मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में ग्‍लोबली लॉन्‍च किया गया था, जिसके बाद भारत में यह डिवाइस आ गई थी। नया कलर वेरिएंट उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्‍शन हो सकता है, जिन्‍हें अपनी डिवाइस को अपग्रेड करना है। 
 

Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments